इंदौर शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात युवक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई है। मरने के पूर्व युवक ने इस घटना का लाइव वीडियो भी बनाया है।
दरअसल कल देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज पिता रामलाल निर्मल नमक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगा ली है। मृतक ने फांसी लगाने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था जिसका वीडियो मृतक की पत्नी ने बनाया है। परिजनों का आरोप है मृतक की पत्नी चार महीनों से नागदा में अपने माता पिता के घर रह रही थी। मनोज कल दोपहर ड्यूटी से आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर अपनी पत्नी से बात कर रहा था। बात करने के दौरान ही मनोज ने फांसी लगाई थी।
साल 2020 में मनोज कि शादी नागदा में रहने वाली युवती से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। इसी विवाद के कारण लगभग साल भर तक मनोज कि पत्नी अपने माता पिता के घर रही थी। रिश्तेदारों के समझाने पर मनुष्य की पत्नी वापस उसके साथ रहने लगी और साल भर बाद उसे एक लड़की हुई। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगे। इसी विवाद के चलते आखिरकार मनोज ने अपनी आत्महत्या का लाइव वीडियो बनाया और अपनी पत्नी को भेज दिया। हालांकि पूरे मामले में परदेसी पुरा पुलिस द्वारा मार कायम कर जांच की जा रही है।
