इंदौर के परमानंद आश्रम से लापता बच्चे को पुलिस ने सही सलामत दस्तियाब कर लिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक बच्चा लापता हो गया था इस पूरे ही मामले में पुलिस की चार टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी तो वही पुलिस ने काफी जड़ोजहद करते हुए बच्चे को सही सलामत तलाश कर लिया है और उससे अब पूछताछ की जा रही है।

बता दे पिछले दिनों इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के युग पुरुष धाम में 6 बच्चों की मौत हो गई थी तथा इसके बाद जिला प्रशासन ने श्री युग पुरुष धाम आश्रम में रहने वाले कई बच्चों को अलग-अलग आश्रम में शिफ्ट कर दिया था इसी कड़ी में एक बच्चे को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मौजूद परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया था लेकिन अचानक से बच्चा लापता हो गया, जैसे ही पूरे मामले की जानकारी तेजाजी नगर पुलिस को आश्रम प्रबंधन ने की तत्काल तेजाजी नगर पुलिस इस पूरे मामले में बच्चे की तलाश में जुट गई और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों की तलाश के लिए चार टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में लगाया इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लापता बच्चा बाणगंगा क्षेत्र में है इसी सूचना के आधार पर पुलिस बाणगंगा क्षेत्र में पहुंची और बच्चे को सही सलामत दस्तियाब कर लिया , वहीं जब पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की कि वह आश्रम से किस तरह से निकला तो बच्चे ने पुलिस को जानकारी दी की पास में ही एक गौशाला मौजूद थी और इस दौरान वहां पर एक ट्रैक्टर घास लेकर आया हुआ था वह आश्रम से धीरे से निकालकर उस गौशाला में चला गया और उसके बाद आश्रम में आए हुए ट्रैक्टर की ट्राली में छुपकर वह इस क्षेत्र में आ गया इस दौरान उसने मंदिर व अन्य जगहों पर जैसे तैसे रात काटी , चुकी बच्चा मानसिक रूप से भी कमजोर है जिसके चलते उसे अन्य कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह इतना जरूर बता रहा है कि वह इस तरह से आश्रम से निकलकर यहां तक पहुंचा था फिलहाल उसके साथ किसी तरह की अनहोनी की बात को वह नकार रहा, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस अब भी उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version