इंदौर में नाइट कल्चर खत्म मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कलेक्टर ने लिया बड़ा फ़ैसला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार, कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने लिया बड़ा फ़ैसला। रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को किया निरस्त। इसके पूर्व 13 सितंबर 2024 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, इंदौर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक के बीआरटीएस के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकान 24 घंटे खुली रख सकते थे। जिसके लिए निर्धारित परमिशन एवं मापदंड का पूरा होना जरूरी था। वही झोंन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रात 11 बजे कलेक्टर , डीसीपी सहित तीन थानों के बल के साथ पुलिस मेहकमा विजय नगर , लसूड़िया और एमआईजी थाना क्षेत्र में सभी दुकान बंद करवाने के लिए निकले और यह अनाउंसमेन्ट किया गया कि रात 11 बजे तक अपनी दुकान बंद कर दे नही तो कार्यवाही की जाएगी ।

Exit mobile version