सोशल मीडिया के दौर में कई लोग इसी कारण अपराध का शिकार हो रहे है। खासतौर पर युवा पीड़ित कम समय में दोस्ती को इतना गहरा समझ लेती है कि धोखेबाजी की शिकार हो जाती है।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने का है जहां परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को 20 वर्षीय पीड़िता ने इस्ट्राग्राम दोस्त की शिकायत दर्ज करवाई है वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कबीटखेड़ी में रहने वाले युवक से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। इस बात की खबर जब पीड़िता की मां को लगी तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जब युवक से कहा कि शादी कब करोगे तो तब वह कहने लगा कि अभी मैं बालिग नहीं हूं, अभी शादी नहीं कर सकता हूं जिसके बाद दोनों ने खजराना गणेश मंदिर में शादी कर फोटो घरवाले को भेज दिए जिससे उन्हें विश्वास हो जाए कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके बाद युवक ने पीड़िता को खाने में गर्भपात की गोली मिलाकर दे दी जिससे पीड़िता का गर्भपात हो गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो पीड़िता को युवक ने पीट दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर युवक की तलाश शुरू कर दी।
