इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे धर्म स्थलों पर प्रशासन की रीमूवल कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे धर्म स्थलों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही।

इंदौर शहर से सटे क्षेत्र के कैलोद करताल में श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य धर्मस्थलों के भवनों पर गुरुवार को रीमूवल कार्यवाही हुई

बिचौली हप्सी की अनुभागीय अधिकारी कल्याणी पांडे की माने तो पर्याप्त पुलिस बल की सुरक्षा में जेसीबी, पौखलेन मशीनों से बाधकों को हटाया जा रहा।

क्षेत्र में 6 धर्मस्थल चिन्हित किए गए, जिन पर प्रशासन की रिमूवल कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -

धर्म स्थलों को हटाने का मामला लंबे समय से रुका हुआ था जिन्हें क्षेत्र के ग्रामीण जन और स्थानी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कार्यवाही की गई

प्रशासनिक अधिकारी ने बताया उमरी खेड़ा से नेशनल हाईवे निकल रहा है, जहा धर्मस्थलों से भगवान की प्रतिमा पूजा पाठ, विधिविधान से ने स्थान पर विस्थापित की गई

Exit mobile version