इंदौर नगर निगम के सभी 19 जोन में बनने वाले संजीवनी क्लीनिक का अंतिम चरण मैं काम चल रहा है जल्द ही इंदौर के लोगों को संजीवनी की सौगात मिलने जा रही है फरवरी माह के आखिरी दिनों में संजीवनी क्लिनिक शुरू हो जाएंगे।
इंदौर नगर निगम जोन क्षेत्र में बनने वाले संजीवनी क्लीनिक दिल्ली में बने मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर बनाए जा रहे हैं संजीवनी क्लिनिक शुरू होने के बाद से आम लोगों को स्वास्थ्य की सुविधाएं आसानी से मिलेगी, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि, संजीवनी क्लिनिक हम लोग हैंडोवर करने की स्थिति में आ गए हैं, भूमि संबंधित विवादों के कारण बनने में देरी से शुरू हुए हैं मार्च माह तक हैंड ओवर कर देंगे, बाकी के संजीवनी क्लिनिक इस माह के आखिरी दिनों तक हैंडोवर हो जायेंगे।।
