आटो और वाहन चालकों की अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने ऐसे किया विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • हाथों में पोस्टर थामे छात्राओं ने किया प्रदर्शन, जागृति मंच व आल इंडिया सेव एजुकेशन समिति के माध्यम से छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

इंदौर। सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर स्कूल और कालेज की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर थामे छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने वालों का विरोध किया। उनके मुताबिक कालेज-स्कूल के बाहर निकलते ही आटो व वाहन चालक गंदी-गंदी हरकतें करते हैं। छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते हैं।
कलेक्टर कार्यालय से लेकर महूनाका तक लोग पीछा भी करते हैं। छात्राओं ने कई बार छत्रीबाग, जूनी इंदौर थाने में शिकायत की है, मगर इन लोगों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है। छात्राओं ने कहा, भंवरकुआं, भोलाराम उस्ताद मार्ग, राजीव गांधी चौराहा, पालदा, मूसाखेड़ी एरिया में भी लोग ऐसी हरकतें करते हैं। साथ ही छात्राओं ने सिटी बस कंडक्टर पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। जागृति मंच व आल इंडिया सेव एजुकेशन समिति के माध्यम से छात्राओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version