इंदौर। चितावद क्षेत्र में संचालित देवी अहिल्या एवं रिसर्च सेंटर को कलेक्टर के आदेश के बाद सील कर दिया गया था। सोमवार को प्रभारी जोनल अधिकारी डा. अजय गुप्ता ने हास्पिटल संचालक अजय हार्डिया पर भंवरकुआं थाने में प्रकरण दर्ज कराया। हास्पिटल बिना अनुमति के संचालित हो रहा था, लेकिन विभाग के अफसरों को भनक नहीं लगी।
