अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त शातिर महिला ड्रग पैडलर, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त मे।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

● आरोपी महिला के कब्जे से कुल 19.6 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 02 लाख रूपए, जप्त।

● आरोपी महिला है अवैध मादक पदार्थ बेचने की आदि, जिसके विरुद्ध पूर्व मे भी पंजीबद्ध है एनडीपीएस एक्ट के अपराध।

● आरोपी महिला इंदौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रो मे युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को करती थी ब्राउन शुगर की सप्लाई ।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना आजादनगर इंदौर की टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इसी तारतम्य में पुलिस थाना आजाद नगर पर दिनांक 28/02/2024 की रात्री मे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते बजरंग फूड उघोग नगर पालदा आजादनदर इंदौर के सामने एक संदेही महिला मिलीं, जिसकी तलाशी लेते उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 19.6 ग्राम बरामद हुआ। संदिग्ध महिला से उसका नाम पता पूछते अपना नाम सोनाली उर्फ कानी बाई नरगवे उम्र 30 वर्ष नि. अभिषेक नगर मूसाखेडी इंदौर का बताया।

आरोपी महिला पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त रही है। आरोपी महिला अवैध मादक पदार्थ बेचने की आदि है। आरोपी महिला के विरुद्ध पूर्व मे थाना भंवरकुआ इंदौर पर अपराध धारा 8/21, 29 एन.डी.पी.एस का प्रकरण पंजीबद्ध है।

आरोपी आरोपी महिला के कब्जे से कुल 19.6 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 02 लाख रूपए की जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना आजादनगर इंदौर पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी महिला अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम कर रही थी।
आरोपी महिला से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत आदि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आजाद नगर निरी नीरज मेड़ा, उनि प्रियंका बोरा, उनि सुखमनिया, प्रआर. 1525 प्रदीप, आर. 3527 नारायण, आर. 1925 नीतीश, आर. 2268 प्रवीण, सिपाही 501 चालक जावेद की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version