- देर रात तक जारी हो जाएंगे परिणाम। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे तक कतार में लगे सदस्य मतदान कर सकेंगे।
इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को होंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे तक कतार में लगे सदस्य मतदान कर सकेंगे। चार मतदान केंद्र पर बनाए गए। 40 से ज्यादा बूथों के माध्यम से 4495 मतदाता अपने मदाधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
पांच पदाधिकारियों और छह कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पांच-पांच प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं तो सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान में हिस्सा लेने वाले सदस्यों के लिए छोले-भटूरे, गुलाब जामुन, कड़ी, पुलाव की व्यवस्था भी की गई है।
वरिष्ठ अभिभाषक और महिला मतदाताओं के लिए अलग बूथ
शुक्रवार को होने वाले संघ के चुनाव में वरिष्ठ अभिभाषक और महिला मतदाताओं के लिए अलग से बूथ होगा। मतदान के लिए सदस्यों के पास फोटोयुक्त परिचय पत्र होना अनिवार्य रहेगा। अनुमान है कि मतदान के करीब दो घंटे बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। रात 12 बजे तक सभी परिणाण घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना संवत्सर हाल में होगी। मतगणना में 100 से ज्यादा अधिवक्ता मदद करेंगे। मतगणना के परिणामों की जानकारी देने के लिए जिला न्यायालय में विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
इनके बीच है मुकाबला
अध्यक्ष के लिए – सुरेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल कचोलिया, मुकेश पी जैन, सुनील कुमार चौधरी, ओमप्रकाश तिवारी।
उपाध्यक्ष के लिए – श्रीराम भदौरिया, मुकेश सैनी, दिनेश हार्डिया, किशोर गुप्ता, सुषमा शर्मा।
सचिव के लिए – कपिल बिरथरे, अमित पाठक, विशाल रामटेके।
सह सचिव के लिए- अक्षय बाजपेई, रत्नेश पाल, जयदीपसिंह गौड़, राजकुमार कौशल, रायसिंह परिहार, विजय व्यास, संदीप यादव।
कोषाध्यक्ष के लिए – पुरुषोत्तम सोमानी, मुकेशसिह तोमर।
ये है निर्वाचन समिति
एडवोकेट मनोज द्विवेदी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अशोक यादव, मनीष सांखला, संजय मेहरा, मिनेश पांडे, शुभम शर्मा, महेंद्र वर्मा, अतुल त्रिवेदी, अभिजीत सिंह राठौर, लव हार्डिया, राजेश खंडेलवाल, राकेश पाल, अजय उकास, हर्ष शर्मा, धर्मेंद्र साहु उज्जैनिया, निशित विशर्ड।
