10 हजार का ईनामी पकड़ाया:बाहरी प्रदेशो में बेच देता था ट्रक ओर कारे,पूछताछ में कई वाहन बेचना कबूले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़ाया आरोपी कई सालो से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने सद्दाम उर्फ शादाब पुत्र अनवर शाह निवासी कसाईपुरा लंगापुर आष्टा सिहोर को पकड़ा है। अारोपी हीरानगर में एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। इसके बाद आरोपी पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया। पूछताछ में सद्दाम ने 16 कारें गुजरात में बेचना कबूला। जिसमें से 12 मोड़ासा ओर 4 गोधरा से मिली है। वह पहले गुजरात में ट्रक चोरी के मामले में भी पकड़ाया जा चुका है। जिसमें वह जेल से जाने के बाद छूटा ओर फिर चोरी के कामो में लग गया।

Exit mobile version