चौरई विधायक और किसानों को ज्ञापन देने के लिए आधा घंटे तक करना पड़ा तहसीलदार महोदय का इंतज़ार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली उप तहसील चांद के किसानों एवं चौरई विधायक ने अपनी मांगों को लेकर चांद तहसीलदार को ज्ञापन दिया पर चौरई विधायक और किसानों को ज्ञापन देने के लिए आधा घंटे तक करना पड़ा तहसीलदार महोदय का इंतज़ार बताया गया कि गन्ने का मूल्य 320 रूपये है किसानो की मांग है की गन्ना 350 रूपये मे ख़रीदा जाये अगर देखा जाए तो किसानों का कहना है कि शक्कर मिल में किसानों के खेतों से गन्ना निकाल कर जब फैक्ट्री पहुंचाया जाता है तो गाड़ी 8 दिन में खाली हो रही है। जिससे किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और किसानों का कहना है कि माचागोरा से जो नहर किसानों को सिंचाई के लिए बनाई गई है वह आज तक कच्ची है ठेकेदार की लापरवाही से नहर को पक्की नहीं किया गया जिसके चलते किसानों को सही तरीके से पानी नहीं मिल पा रहा है और कच्ची होने के कारण खेतों में पानी का रिसाव हो रहा है जिस के कारण किसानों को फसलों का नुकसान हो रहा है और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया इस विषय को लेकर जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी ने चोरई विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह रघुवंशी जी से बात की उनका क्या कहना था?

Exit mobile version