मोबाइल सिनेचिंग करने वाले गैंग के तीन शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने भंवर कुवा क्षेत्र के नेमावर रोड और तिलक नगर क्षेत्र के पीपलीयाहाना चौराहे पर फरियादियों के हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की वारदांतो को अंजाम दिया था आरोपियों से चार मोबाइल फोन और वारदात में उपयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है आरोपियों ने दो अन्य स्नैचिंग की वारदात को भी करना स्वीकार किया है पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामों में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जब क्राइम ब्रांच ने दबिश दी और घेरा बंदी कर आरोपी शुभम पिता नरेंद्र धीमान आदित्य पिता मनोज बोरासी सुजल उर्फ छोटू राठौड़ को पकड़ा जिन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं पूछताछ करने पर आरोपियों ने तिलक नगर भंवर कुवा क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है पकड़े गए आरोपीयो से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
