विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गौ रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्षा विभाग द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी बासोदा को 19 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा गया जिसमें गोरक्षा संकल्प के सरकार की नीति के मंशा के विपरित गोवंश तस्करी तेज गति से बड़ी और गो तस्कर निडर होकर बड़ी संख्या में गोवंश तस्करी कर रहें है । ज्ञात हो पिपल्यामण्डी में 47 ट्रक गोवंश बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से जप्त किया गया।सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से गोवंश की तस्करी कर गोवंश को महाराष्ट्र,बंगाल ले जा रहे है।किसानों के नाम से मांस व्यापारी भोले भाले आदिवासीयों को चन्द रूपये देकर तस्करी करातें हैं। अभी तक का गोवंश कभी भी दक्षिण से उत्तर की ओर नहीं गया। बैल किसानों के लिये है न कि माँस मण्डी के लिए।देवास,उमरीया, रूणीजा,मंहू में जप्त गोगाँस से यह सिद्ध होता है कि मध्यप्रदेश में लोकल सिलेटर हाऊस में गोवंश का वध कर लोकल मांस की दुकानों पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिशोध अधिनियम की अवहेलना कर तस्कर सक्रीय है और पुलिस अनदेखी कर रही है। मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिशोध अधिनियम का सख्ती से पालन हो। इन्हीं मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने ज्ञापन सोपा।

Exit mobile version