स्कीम नंबर 140 मे निगम की कार्रवाई क्षेत्रीय पार्षद सीमा सोलंकी द्वारा विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एक बार फिर आचार संहिता खत्म होते ही नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुहिम का दौर शुरू हो गया है ऐसे में विधानसभा पांच वार्ड 76 मैं बिचोली हप्सी रोड पुलिस लाइन के पीछे विगत 40 वर्षों से 400 से अधिक परिवार रह रहे थे जिन्हें आज नगर निगम के अमले के द्वारा हटाया गया वहीं क्षेत्रीय पार्षद सीमा सोलंकी द्वारा बताया की नगर निगम की तानाशाही के चलते इन गरीब लोगों को बेघर किया जा रहा है

दरअसल इंदौर नगर निगम द्वारा बिना किसी सूचना या नोटिस के बारिश के शुरुआत में इन गरीबों के आशियाना तोड़े जा रहे हैं वही क्षेत्रीय पार्षद सीमा सोलंकी द्वारा विरोध करने पर नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों से कहा सुनी हो गई वही सीमा सोलंकी द्वारा अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण मुहिम रोकी नहीं जाएगी तो क्षेत्रीय पार्षद रहिवासियों के साथ मिलकर नगर निगम ,महापौर ,निगम आयुक्त का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा वही सीमा सोलंकी द्वारा बताया गया कि करीब 400 से अधिक परिवार यहां पर रहते हैं जिन्हें बिना सूचना के नगर निगम के अमले के द्वारा आनन फानन में मकान तोड़ दिए गए हैं वही छोटे-छोटे बच्चे को लेकर बेघर परिवार अब सड़कों पर रहने को मजबूर है सोलंकी ने भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते कहा कि जहां एक और वोट के लिए गरीबों को अपना मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार अब उन्ही गरीबों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद गरीबों के आशियाना पर बुलडोजर चला रहे हैं।

Exit mobile version