कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, 2 दोषियों को फांसी:​​​​​​​इंदौर में अपहरण कर मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती; 16 महीने बाद मिली सजा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महू:पिगडंबर में 5 फरवरी 2023 को 4 करोड़ की फिरौती के लिए 6 साल के हर्ष पिता जितेंद्र चौहान चौहान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी रिश्तेदार ऋतिक (पिगडंबर), उसका दोस्त विक्रांत (राऊ), हरिओम (शाजापुर) और ऋतिक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि ऋतिक और विक्रांत ने बच्चे हर्ष को कार में बैठाने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और टेप लगाकर उसका मुंह बंद कर मारा था। घटना का मास्टर माइंड ऋतिक मृत बच्चे के पिता जितेंद्र के भांजे का भांजा ही है जो पिगडंबर में ही अलग कमरे में रहता था। बावजूद, ऋतिक ने अपने दोस्त विक्रांत के साथ मिलकर जितेंद्र के बेटे हर्ष का अपहरण किया और उसकी जान ले ली। वह 4 करोड़ रुपए फिरौती में चाहता था लेकिन जब पकड़ाने का डर हुआ तो अपहृत बच्चे हर्ष की हत्या कर दी।इंदौर जिला कोर्ट ने पिगडंबर में 4 करोड़ रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता के बेटे हर्ष चौहान (6) की हत्या पर फैसला सुनाया है। दो आरोपियों को मृत्युदंड दिया है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। घटना 5 फरवरी 2023 को हुई थी। वकील आशीष शर्मा ने बताया मुख्य आरोपी विक्रांत और ऋतिक को फांसी की सजा सुनाई

Exit mobile version