उड़ीसा पैदल यात्रा कर भगवान जगन्नाथ गंजबासौदा पहुंचे भगवान जगन्नाथ के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उड़ीसा पैदल यात्रा कर भगवान जगन्नाथ गंजबासौदा पहुंचे! भगवान जगन्नाथ के स्वागत में पूरा शहर उमड़ पड़ा, जगह-जगह भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर के भक्त दर्शन करने पहुंचे। नौलखी खालसा के श्री महंत राममनोहर दास जी महाराज यात्रा में पैदल चल रहे थे। उनके दर्शनों के लिए लोग उमड़ पड़े, जगह जगह भात प्रसादी का वितरण हुआ। नगर भ्रमण के बाद भगवान जगन्नाथ नौलखी मंदिर पर रुकेंगे।

Exit mobile version