पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया जो ताला खोल चोरी की वारदात को अंजाम देता था

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में चोरी मामले पुलिस द्वारा एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा गया है जो की ताला खोलने में इतना माहिर है की कुछ मिनटों में ताले लगे घरों में ताला खोला चोरी कर ताला लगाने के बाद फरार हो जाता था जिसे पुलिस ने सीसीटीवी वा अन्य सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है जिसके पास से एक चाबियो का गुच्छा भी जप्त किया है ।

दरअसल गांधीनगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही थी और इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा एक टीम गठित करते हुए चोरी के स्थान व उससे जुड़े हुए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खागा ले गए जिसमें एक संदीप युवक नजर आया और उसी के आधार पर पुलिस ने रायसेन जिले के रहने वाले दुर्गेश लोधी उम्र 28 वर्षीय निवासी बेगमगंज रायसेन के रहने वाले युवक को पकड़ा गया जिसको लेकर चौंकाने वाला मामला यह सामने आया कि युवक बिना ताला तोड़े घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फिर से ताला लगाकर फरार हो जाता था इससे लगता था कि ताला लगा हुआ है घर पूरी तरह से सुरक्षित है जबकि घर के अंदर तो चोरी की वारदात हो चुकी होती थी लेकिन पुलिस इस बगैर ताला तोड कर की तलाश की खाक तलाशती रही और उसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इसे पकड लिया जिसके पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात कुछ नगदी सहित एक चाबी का गुच्छा भी बरामद किया है जिसके माध्यम से वह ताले को खुलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देता था पहले तो वह कॉलोनी में घूम कर जिन घरों में ताले लगे होते थे उन्हें चिन्हित करता था और कुछ देर इंतजार करने के बाद वारदात को अंजाम देता था पुलिस ने बाकायदा उसके तलाक खोलने की हुनर का डेमो भी कराया है जिसमें देख सकते हैं कि वह किस तरह से ताला खोलना हुआ नजर आता है फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है तो वहीं शहर में हुई अन्य चोरी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version