रविंद्र नाट्य गृह में वार्षिक उत्सव के दौरान एक साथ दो लैपटॉप चोरी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रविंद्र नाट्य गृह में वार्षिक उत्सव के दौरान एक साथ दो लैपटॉप चोरी के मामले का तुकोगंज थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए लैपटॉप बरामद कर इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया।

तुकोगंज थाना पुलिस को लैपटॉप चोरी के मामले में सफलता मिली है। दरअसल पुलिस के अनुसार आरोपित ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब रविंद्र नाट्य गृह में वार्षिक उत्सव का आयोजन था। तभी आरोपित ने एक साथ दो लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले नीरज बड़ोदिया को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से एक लाख 45 हजार की कीमत के दो लैपटॉप बरामद कर लिए है।

Exit mobile version