आज देशभर में सहित शुजालपुर में भी मकर संक्राति का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रृद्धालुओं ने धार्मिक सुबह परंपरागत तरीके से स्नान कर मंदिरों और देवालयों में जाकर भगवान के दर्शन कर इस महापर्व की शुरुआत की।इसके बाद असहाय और जरुरतमंद लोगों को खिचड़ी,तिल,चावल,अनाज,गर्म कपड़े सहित दृव्य दक्षिणा का दान कर इस महापर्व पर पुण्यलाभ अर्जित किया। चूंकि मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा का खास महत्व होता है। शास्त्रानुसार मान्यता है कि,इस दिन किए दान का कई गुणा पुण्यफल प्राप्त होता है। साथ ही मकर संक्रांति पर गुड़, तिल, खिचड़ी, वस्त्र आदि का दान करने से कुंडली के ग्रह-दोष भी दूर होते हैं। इसके साथ शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गरीबों को भोजन और खिचड़ी का वितरण किया।
