सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है” – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देवास जिले के सोनकच्छ की तहसीलदार के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए , जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अधिकारी आम जनता के साथ सभ्य व शालीन भाषा का इस्तेमाल करें , इस तरह की अभद्र भाषा किसी की भी बर्दाश्त नहीं की जावेगी।

इसके पूर्व भी शाजापुर कलेक्टर द्वारा एक ड्राइवर के लिये औकात शब्द का इस्तेमाल करने पर उनको भी हटाने की कार्रवाई की गई थी।

वही मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार की संविदा सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि उक्त अधिकारी ने छात्राओं को आपत्तिजनक व्हाट्सएप मैसेज किए थे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने दोनों मामले में कड़ी कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि आमजन , गरीबो से अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे , वहीं बहन-बेटियों का सम्मान व सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Exit mobile version