आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती की जन्मजयंती है। देशभर में इस दिन को “युंवा दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है। आज देशभर सहित शुजालपुर में भी में “युंवा दिवस” पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय शासकीय जेएनएस महाविद्यालय में इस सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने शामिल होकर सूर्य नमस्कार किया। युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से अनिवार्य रूप से मनाते हुए क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, आश्रम शालाओं, पंचायतों एवं अन्य विभिन्न स्थलों पर भी सूर्य नमस्कार के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जी की जीवनशैली से जुड़े प्रेरणादायी, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने कॉलेज परिसर में स्थित महात्मा गांधी और वराहमिहिर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया,इसके बाद मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर इस सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार के साथ, नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार, और एसडीएम सत्येन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योग और प्राणायाम किया।
