इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जंजीर वाला चौराहा के समीप स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में 28 लाख की लागत से विवेक उपवन बनाया जा रहा है जिसको लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि करीब तीन माह पहले हुए वृक्षारोपण के दौरान शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने IDA को यहां उपवन बनाने को लेकर आदेशित किया था, जिस पर कार्य योजना बनाने के साथ ही शुक्रवार को सांसद शंकर लालवानी सहित कई गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में विधि विधान से इस उपवन को लेकर भूमि पूजन किया गया। संस्था सेवा सुरभि और IDA द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप इस उद्यान का निर्माण किया जा रहा है, जिसे विवेक उपवन नाम दिया गया है। बताना चाहेंगे कि स्वामी विवेकानंद की आज जन्म जयंती है इस उपलक्ष में हुए भूमि पूजन समारोह के दौरान विवेकानंद जी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण भी किया।
