दुबई टूर पर ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में आर्थिक अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसे लेकर पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भी भेज रही है ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है

मामला अन्नपुर्णा क्षेत्र का है जंहा दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र सिंह नामक आरोपी द्वारा दुबई ले जाने के नाम पर 50 से अधिक लोगों के साथ ठगी करके फरार हो गया है थाना प्रभारी ने बताया कि जितने भी फरियादी हैं वह क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और दुबई टूर के लिए 88 हजार रुपए में आना-जाना और वहां की रहने की व्यवस्था की जवाबदारी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक महेंद्र सिंह द्वारा ली गई थी लेकिन आरोपी महेंद्र सिंह ने पहले 38000 एक व्यक्ति से लिए थे और बाकी पेमेंट दुबई पहुंचने के बाद देने का कहा था लेकिन आरोपी ने इतने रूपों में सिर्फ फ्लाइट की टिकट करवा कर उन्हें दुबई पहुंचा दिया लेकिन वहां किसी तरह की आरोपी द्वारा बुकिंग नहीं की गई सभी फरियादी वहां पहुंचने के बाद काफी परेशान हुए और कई परेशानियों का उनका सामना करना पड़ा जिसके कारण उनकी दुबई यात्रा पूरी तरह बिगड़ गई फिलहाल जैसे-जैसे फरियादी इंदौर आ रहे हैं और थाने पहुंचकर पुलिस की शरण लेकर आरोपी महेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर रहे हैं फिलहाल अब फरियादियों के बयान होना बाकी है इसके बाद आरोपी महेंद्र सिंह पर और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है आरोपी द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है

Exit mobile version