लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही शुजालपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आज अकोदिया नाके पर वाहनों की चेकिंग का तलाशी अभियान चलाया। एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने मिडिया से चर्चा में बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत दिशा निर्देश एवं आदर्श अचार संहिता लागू होने से वाहन चालकों को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए समझाइए देते हुए मोटरसाइकिल चालक को हेलमेट लगाने हिदायत दी जा रही है।
