इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक दो पहिया वाहन के शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है जिसमें गल्ले में रखें कुछ रुपए और जरूरी दस्तावेज चुरा कर फरार हो गया चोर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है
तुकोगंज थानां प्रभारी के मुताबिक क्षेत्र के एमजी रोड पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक व्हीकल का शोरूम है जिसमें अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है शोरूम संचालक सुमित ननोरे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने शोरूम का ताला लगाकर अपने घर गए थे इस दौरान कोई अज्ञात चोर द्वारा तीन सेट हटाकर अंदर घुसा और शोरूम में रखें कुछ नगरी रुपए और दो पहिया वाहन के जरूरी दस्तावेज चुरा कर ले गया है जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक अज्ञात चोर शोरूम के अंदर आता हुआ दिखाई दे रहा है फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है
