शुजालपुर सिटी थाने पर आगामी होली और ईद त्यौहारों को देखते हुए एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम और अन्य समुदाय के सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।बैठक में एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल के साथ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक, तहसीलदार नागेश कुमार ने आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाएं रखने की बात कही। एसडीओपी बघेल ने सभी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के नियमों का पालन करें यदि कोई भी इसका उलघन करता है तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
