सागर जिले के बीना तहसील में जेपी पावर प्लांट के खिलाफ एक बार फिर किसान अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा मांग की है खाली पड़ी जमीन बापिस की जाए! किसानों का आरोप है की ना मुआवजा मिला ना ही जमीन के बदले नौकरी। किसान लगातार जेपी पावर प्लांट के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर है।इनकी जमीन अधिग्रहण कर ली गयी लेकिन इनके बच्चो को नौकरी नही दी 45 साल से संघर्ष कर रहे किसान अब आर पार की लड़ाई लड़कर जबरन अधिग्रहित जमीन पर खेती करने की बात कह रहे है।
