इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में देर देर रात पुलिस को सूचना मिलेगी अज्ञात बदमाशों द्वारा एक कार पर पिस्टल से गोली चलाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही मौका स्थल पर पहुंचकर अपनी जाच शुरू कर दी।
दरअसल कैनाडिया पुलिस थाने में फरियादी कमलेश कुमार होतवानी निवासी आरटीओ ऑफिस के पास त्रिवेणी कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह देर रात कनाडिया ब्रिज के सर्विस रोड से गुजर रहे थे इस दौरान अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने देखा कि अपने ड्राइवर और कंडक्टर साइट के दोनों कांच टूटे हुए थे। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी लेकिन उन्होंने घटनास्थल से एक युवक को भागते हुए जरूर देखा।
इस मामले में जून 2 के एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कार में गोली लगने की बात जरूर सामने यह प्रारंभिक छानबीन में इसकी पुष्टि हो चुकी है। फरियादी से इस बारे में और जानकारी ली जा रही है वहीं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
