एमआईसी मेंबर से प्रदेश संगठन ने भेंट कर कर्मचारियों की मांगों को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष रखा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शनिवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग परदेशीपुरा पर एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौड़ के मार्गदर्शन में मस्टर कर्मचारी संगठन और सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कर्मचारी संगठन के माध्यम से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी जी एवं क्षेत्र क्रमांक 2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला से भेंट की गई,,,

एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौड़ से प्रदेश संगठन ने भेंट कर कर्मचारियों की मांगों को माननीय मंत्री विजयवर्जीय के समक्ष रखा,,, मंत्री जी ने भी कर्मचारियों की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस मौक़े पर मंत्री विजयवर्गीय को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया गया,,
इस अवसर पर मस्टर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, मीडिया प्रभारी अनिल यादव,नितिन भावसार,राजू लोंगरे, तरुण रघुवंशी निगम सफाई कर्मचारी कल्याण संख्या के अध्यक्ष देव कुमार बिरगड़े, महेश पटेल,नवल संकत,सोनू कल्याणे एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा महामंत्री नवल गोरे उपस्थित थे।

Exit mobile version