देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

बरमूडा गैंग के निशाने पर इंदौर के आश्रम, तीन दिन में दूसरी वारदात… सब जगह ढूंढते हैं चरस और गांजा

इंदौर से सटे ग्रामीण इलाके में बदमाशों ने तीन दिन के अंदर ही एक और आश्रम को अपना निशाना बनाया है। दोनों ही वारदातों में बरमूडा गैंग का हाथ सामने आ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi15 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर से सटे ग्रामीण इलाके में बदमाशों ने तीन दिन के अंदर ही एक और आश्रम को अपना निशाना बनाया है। दोनों ही वारदातों में बरमूडा गैंग का हाथ सामने आ रहा है। महंग अमृत गिरी बापू के आश्रम में घुसे बदमाशों ने पहले सेवादार को पीटा और फिर उससे कुटिया खुलवाई। कुटिया खुलते ही अंदर मौजूद बापू पर हमला कर दिया।

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में नागपुर गांव में वारदात।
पहले वैष्णोदेवी आश्रम को बना चुके हैं निशाना।
इन दोनों आश्रमों के बीच की दूरी 20 किमी है।

इंदौर। अलवासा के श्री मां वैष्णोदेवी धाम शक्तिपीठ संत सेवा आश्रम में हुई डकैती की वारदात अभी सुलझी भी नहीं थी कि बदमाश 20 किमी दूर स्थित एक और आश्रम में डाका डालकर फरार हो गए। ग्रामीण क्षेत्र के आश्रमों में तीन दिन के अंदर डकैती की दूसरी वारदात है।

दोनों वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ सामने आया है। ये आश्रम में वारदात के दौरान नशीला पदार्थ चरस और गांजा भी ढूंढते हैं। सांवेर और बाणगंगा पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुटी है। बाणगंगा टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना सांवेर थाना अंतर्गत ग्राम नागपुर की है।

गैंग के पांच बदमाश हथियार लेकर घुसे थे
गांव में हरिओम कुटी हनुमान चौकी के नाम से महंत अमृत गिरी बापू का आश्रम बना है। शुक्रवार रात करीब दो बजे बरमूडा गैंग के पांच बदमाश हथियार लेकर आश्रम में घुस गए। सबसे पहले सेवादार जितेंद्र जैन को डंडे मारे और कब्जे में कर लिया।
हत्या की धमकी दी और जितेंद्र से कहा कि बापू को उठाओ। पूछे तो बता देना कि पेट दुख रहा है। डरे-सहमे जितेंद्र ने बापू को उठाया और बदमाश कुटिया में घुस गए। बापू पर टामी से हमला बोला और सेवादार के साथ हाथ-पैर बांधकर एक तरफ पटक दिया।

20 हजार रुपये, सोने की बाली और मोबाइल लूटा
कुटिया में रखे बैग, बिस्तर और बर्तन की तलाशी ली और करीब 20 हजार रुपये, सोनी की बाली व मोबाइल लूट लिए। बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। सुबह पुलिस पहुंची और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। मोबाइल तो खेत में पड़ा हुआ मिल गया। सांवेर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर केस दर्ज किया।

चरस का पूछा और गांजा लूट ले गए
घायल महंत अमृत गिरी बापू ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि बदमाश चड्डी-बनियान और बरमूडा पहनकर आए थे। उन्होंने चेहरों को नकाब और कपड़ों से ढंक रखा था। आरोपितों ने उनसे चरस के बारे में भी पूछा था। बापू ने कहा कि चरस तो नहीं है, गांजा रखा है। इसके बाद आरोपित गांजे की पुड़िया ले गए।

अलवासा में भी बदमाशों ने महंत कमल दास से स्मैक के बारे में पूछा था। पुलिस पहले ग्रामीण क्षेत्र के बदमाशों का हाथ मानकर चल रही थी, लेकिन अब जांच बाग-टांडा के गिरोह पर जाकर टिक गई है। दोनों आश्रमों में महज 20 किलोमीटर की दूरी है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए बदमाशों की खोजबीन शुरू की है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑