इंदौर; बीमारी से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी सुबह उठी तो फंदे पर लटके देखा; जांच में जुटी पुलिस
इंदौर के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक दुकानदार का शव उसके घर में फंदे पर लटके मिला। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। छत्रीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय उर्फ बबला पुत्र गोपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी जागी तो उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद दोनों बच्चो को जगाया। अजय घर पर ही दुकान चलाता था। वहीं पत्नी भी हार फूल की दुकान संचालित करती है।
पुलिस ने प्रांरभिक जानकारी में बताया कि अजय को काफी समय से पेट की बीमारी थी। उसका उपचार भी चल रहा था। इसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
