✓10 लाख रू अंतराष्ट्रीय कीमत की ब्राउन शुगर ड्रग तस्करी प्रकरण में करीबन 02 वर्षों से फरार राजस्थान की लाला गैंग का मास्टर माइंड आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓10 लाख रू अंतराष्ट्रीय कीमत की ब्राउन शुगर ड्रग तस्करी प्रकरण में करीबन 02 वर्षों से फरार राजस्थान की लाला गैंग का मास्टर माइंड आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10,000 रू का इनाम हुआ था उदघोषित।

✓ आरोपी थाना अपराध शाखा जिला इंदौर के NDPS Act जैसे गंभीर अपराध में लंबे समय से चल रहा था फरार, स्थान बदल–बदल कर छुपकर काट रहा था फरारी ।

✓ आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है ड्रग, आर्म्स एक्ट जैसे कई अपराध ।

- Advertisement -

इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार व उद्घोषित इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीमों के द्वारा लगातार उद्घोषित फरार ईनामी बदमाश व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

  इसी तारतम्य में  क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि थाना अपराध शाखा इंदौर में पंजीबद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में फरार शातिर बदमाश है, इंदौर शहर में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान से क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा, जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1) मोईन लाला उर्फ बाबर लाला पिता अजीज खान उर्फ इजाज खान  जिला प्रतापगढ़ जिला राजस्थान का बताया।

आदतन आरोपी मोईन का एक साथी मनोज चौकसे निवासी इंदौर को 100 ग्राम ब्राउन शुगर ड्रग्स (10 लाख रू अंतरराष्ट्रीय कीमत) के साथ वर्ष 2022 मैं गिरफ्तार किया था जो अभी तक इंदौर जेल में निरुद्ध है, उक्त प्रकरण में शातिर 10,000 रू का ईनामी आरोपी मोईन लाला अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से फरार चल रहा था, जिसे क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

TAGGED:
Exit mobile version