India News
हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था द्वारा दो दिवसीय साहित्य संगोष्ठी संपन्न
पूजा शर्मा✍🏻 - हिंदी के विकास को लेकर प्रवासी साहित्यकार निरंतर प्रयासरत हैं , हाल ही में सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था द्वारा अंतराष्टीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में इंदौर शहर की शुभ संकल्प संस्था भी आमन्त्रित थी , शुभ संकल्प समूह की निर्देशिका डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था हिंदी विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं , यह संगोष्ठी दो दिवसीय थी , तथा सिंगापुर में हिंदी ग्लोबल सिंगापुर संस्था की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सिंगापुर निवासी ममता हिंदी रही है जिन्होने प्रथम दिन कृत्रिम बुद्धिमता और हिंदी की दुनिया के जाने माने विद्वान ऊमापती दीक्षित जी , डॉ सुनिता श्रीवास्तव जी, डॉ अलका भार्गव जी और केशव राय जी को सुनिए ए आई , विविधता एवं समावेशन और सतत विकास के विषय पर ग्लोबल हिंदी उत्कृष्टता सम्मेलन में 28 सितम्बर, मरीना बे सैंड्स एक्सपो, लोटस रूम, चौथे तल पर अयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सिंगापुर में भारत की उप उच्चायुक्त सुश्री पूजा टिल्लू ने सम्मानित अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति के साथ वैश्विक हिंदी उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।
Abhishek Raghuvanshi October 3, 2024