India News
प्रधानमंत्री श्री मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे
प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे।
TimeNews Desk
इंदौर। शहर में महिलाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। सयोगितागंज थाना क्षेत्र में धर्म विशेष के जिम संचालक द्वारा डाक्टर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ…
February 10, 2024 · 1 min readIndia News
प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे।
Indore
ज्योतिष और वास्तु के क्षैत्र में जो बीज स्वर्गीय पाटन वाले गुरुजी ने बोया था अब वो वट वृक्ष का रुप ले चुका है,, गुरुजी द्वारा देश भर के ज्योतिष और विद्वानों को एक मंच पर जुटाने की परंपरा अब उनके बेटे पंकज शर्मा पाटन वाले बखूभी निभा रहे हैं,, अखिल भारतीय ज्योतिष और वास्तु असोसिएशन द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया,, दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के 400 से अधिक विद्वान शिरकत कर रहे हैं,,,सम्मेलन के माध्यम से विद्वान तीज त्यौहार की तिथियों की समानता और विक्रम संवत को राष्ट्रीय रुप से लागू करने की सरकार से मांग भी कर रहे हैं,,
Indore
,संस्था जय दशा माता के अंकित मालवीय और उनकी टीम आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं,, दरअसल अंकित और उनकी टीम पिछले कई सालों से निर्धन परिवारों को नाम मात्र के शुल्क और कई लोगों को तो निशुल्क धार्मिक यात्रा करवा रहे हैं,,,, अंकित बताते हैं की पैसों के अभाव में कई निर्धन परिवार लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा नहीं कर पाते हैं इसी वजह से वह नाम मात्र के शुल्क पर खाटू श्याम राजस्थान ,हरिद्वार उत्तर प्रदेश और वैष्णो देवी जम्मू कश्मीर की लंबी दूरी की यात्राएं करवाते आ रहे हैं,, इस संस्था जय दशा माता वैष्णो देवी की यात्रा करवाने जा रहें हैं,, जिसमे सैकडों महिलाएं शामिल होंगी,
MadhyaPradesh
छोटे शहरों की जेलों में कम बजट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंजबासौदा उप जेल में टाइम न्यूज़ की टीम पहुंची तो देखा कि पहले की अपेक्षा जेल में काफी साफ सफाई रहती है।
Indore
इंदौर में बजरंग दल द्वारा सयोगितागंज थाना क्षेत्र में ए फिट जोन नामक जिम के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई बजरंग दल ने आरोप लगाया कि जिम में ट्रेनर द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है और जिम में लगे बैनर पोस्टर फाड़कर विरोध जाहिर किया है तो वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है…।
Indore
11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हुआ तय, इंदौर से होकर झाबुआ जाएंगे पीएम मोदी, कलेक्टर ने तय नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था की कही बात आगामी 11 फरवरी को इंदौर और झाबुआ में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे संशय का पटाक्षेप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में किया, जिसमें इंदौर का पुलिस और प्रशासन तय नियमो के अनुसार सुरक्षा को तैयारियां की गई है।
Indore
इंदौर में गुरुवार रात से तेंदुए के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, नेनोद और गोम्मटगिरी क्षेत्र के यहां वीडियो फोटो बताए जा रहे थे, फॉरेस्ट विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी थी इसके बाद से पता चला कि यहां फर्जी वीडियो और फोटो है जो एडिटिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे है इंदौर में 10 दिन बाद फिर तेंदुए के फोटो और वीडियो नेनोद और गोम्मटगिरी का बात कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहे थे, पूरे मामले की सूचना वन विभाग को लगी तो वन विभाग अलर्ट हो गया था और क्षेत्रीय स्थान पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, वन विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि यह वीडियो और फोटो फर्जी है और एडिटिंग करके चलाए जा रहे हैं, पूरे मामले पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई सारे फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो काफी दिन पुराने हैं और जनता से भी आग्रह करते हुए कहा है कि उन फोटो और वीडियो को वायरल करने से पहले सत्य की जांच कर लेवे, वन विभाग की टीम तकनीक का उपयोग कर जांच कर रही है,
Indore
विधवा महिला ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाकर रेस्टोरेंट तोड़ने पर इंदौर कलेक्टर को दिया शिकायती आवेदन… निपानिया क्षेत्र के तुलसी नगर का मामला… पीड़ित महिला ने तहसीलदार, नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर एवं संस्था अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत की है हाल ही में 31 जनवरी को इंदौर के निपानिया क्षेत्र में तुलसी नगर के डी-सेक्टर स्थित यस बॉस द फूड कोर्ट नामक रेस्टोरेंट को नगर निगम के माध्यम से तोड़ दिया गया था… उक्त रेस्टोरेंट का संचालन विधवा महिला मीरा मालवीय पति स्वर्गीय संतोष मालवीय द्वारा वर्ष 2020 से किया जा रहा था… इस मामले में महिला ने गुरुवार को जूनी इंदौर तहसीलदार जगदीश रंधावा, नगर निगम के विजयनगर झोन में पदस्थ बिल्डिंग इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह राजपूत, तुलसी नगर वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष राजेश तोमर एवं तुलसी नगर डी सेक्टर के अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी के विरुद्ध पद का दुरुपयोग, द्वेष पूर्ण कार्यवाही, चार सौ बीसी कर झूठे दस्तावेज प्रस्तुत करने, कानून के दुरुपयोग एवं न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष शिकायती आवेदन दिया है… पीड़ित महिला मीरा मालवीय ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उक्त मामले में मेरा प्रकरण जूनी इंदौर तहसीलदार श्री जगदीश रंधावा के यहां विचाराधीन था… मुझे उक्त 1000 स्क्वायर फीट जगह रेस्टोरेंट के लिए ममता ब्रह्मे द्वारा किराए पर दी गई थी.. जिनका एग्रीमेंट पूर्व में उनके दिवंगत पति दीपक ब्रह्मे द्वारा मेरे एवं मेरे दिवंगत पति संतोष मालवीय से किया गया था… बाद में उक्त स्थान को शासकीय जगह बताकर मेरी आजीविका के एकमात्र साधन रेस्टोरेंट को द्वेष पूर्ण तोड़ दिया गया… इस मामले में भू राजस्व संहिता का भी उल्लंघन किया गया तथा बिना मुझ विधवा पीड़िता की सुनवाई किये मेरी आजीविका के एकमात्र साधन को नष्ट कर दिया गया महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां तथा एक बेटा है वही दिमागी बीमारी से ग्रस्त सास भी है… ऐसे में अब उसके लिए आगे का जीवन यापन करना कठिन हो गया है… महिला ने बताया कि उसने अपना घर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में तथा जेवर गिरवी रखकर उक्त रेस्टोरेंट का सेटअप बनवाया था.. महिला के पति की कोविड से मृत्यु हो चुकी है.. पीड़ित महिला मीरा मालवीय ने कलेक्टर श्री आशीष सिंह से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं मामले की अति शीघ्र उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
Indore
इंदौर गौरीनगर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 18 दिन की बेटी को झांड़ियों में छोड़ दिया, जब पत्नी ने नवजात को तलाश और पति से पूछा तो उसने कहा कि बिल्ली उठा ले गई।