रूस की मदद से चीन बना रहा ‘साइलेंट’ परमाणु पनडुब्बी:इसे ट्रैक करना मुश्किल; 203O तक इसे मोर्चे पर लाने की तैयारी
चीन एक बेहद खतरनाक परमाणु हथियारों वाली पनडुब्बी बनाने के करीब पहुंच गया है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन 096 टाइप की बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन का निर्माण कर रहा है।

चीन एक बेहद खतरनाक परमाणु हथियारों वाली पनडुब्बी बनाने के करीब पहुंच गया है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन 096 टाइप की बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन का निर्माण कर रहा है। अनुमान है कि इस दशक के अंत तक चीन इसे मोर्चे पर ले आएगा। इन परमाणु पनडुब्बियों में रूसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे ये समुद्र में संचालन के दौरान बेहद कम आवाज करेंगी। इस कारण इसे ट्रैक कर पाना अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए बेहद मुश्किल होगा। मई में यूएस नेवल वॉर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में भी इस पर चर्चा हुई थी। चीन के मेरीटाइम स्टडीज इंस्टीट्यूट ने अगस्त में एक लेख में नई परमाणु पनडुब्बी की जानकारी दी थी।
भारत के लिए चीन पर नजर रखना मुश्किल होगा
फिलहाल चीन की परमाणु पनडुब्बियां हमला करने की पूरी ताकत के साथ साउथ चाइना सी और हिंद प्रशांत सागर में गश्त करती रहती हैं। अमेरिका और भारत-जापान समेत उसके अन्य सहयोगी देश चीनी परमाणु पनडुब्बियों पर नजर रखते हैं।
हालांकि 096 पनडुब्बी के आने के बाद इन देशों की चुनौती कई गुना बढ़ जाएगी। हालांकि, भारत समेत पश्चिमी देशों के पास भी साइलेंट परमाणु पनडुब्बियां हैं। इनमें से एक इंडियन नेवी की वागीर है।
होड़ बढ़ी, सऊदी अरब, ईरान और बेलारूस भी एटमी हथियार चाह रहे
इजराइल की एटॉमिक एनर्जी कमीशन के एक बड़े अधिकारी ने हाल ही में सऊदी अरब को लेकर चेतावनी दी थी। चीन की ओर से सऊदी अरब को परमाणु कार्यक्रम में मदद करने का वादा करने की खबर आई थी।अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाता रहा, साल 2025 तक उसके परमाणु हथियारों 200 होंगे।
अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री का दावा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है। उसके यूरेनियम का उत्पादन परमाणु हथियार बनाने के लेवल तक पहुंचता जा रहा है। वहीं, बेलारूस में रूस की ओर से परमाणु हथियारों की तैनाती को हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में बेलारूस के भी परमाणु हथियारों की रेस में उतरने की संभावना है।
स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी के मुताबिक दुनिया में परमाणु हथियारों की होड़ खतरनाक ढंग से बढ़ रही है दुनिया में अब 12,512 परमाणु हथियार हैं। इनमें से 9,576 हमले के लिए तैयार हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल 96 परमाणु हथियार बढ़े हैं। चीन और पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले तेजी से परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है।
चीन ने एक साल में 60, तो पाकिस्तान ने 5 परमाणु हथियार जोड़े हैं। जबकि भारत ने 4 ही विकसित किए। एशिया ही नहीं, पूरी दुनिया में अब ऑपरेशनल परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ रहा है।अमेरिका में बीते एक साल में कोई भी हथियार नहीं बढ़ा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 53 मिनट पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 घंटा पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 7 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 12 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 12 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 12 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 12 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 12 घंटे पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले