देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

भारत-अमेरिका के बीच 2+2 बैठक:चीन, इंडो-पैसेफिक पर चर्चा; भारत को फाइटर जेट्स के इंजन, MQ9 ड्रोन देने पर भी होगी बात

भारत और अमेरिका के बीच 2+2 बैठक हो रही है। इसमें भारत के विदेश मंत्री जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल हैं।

Abhishek Raghuvanshi10 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार देर रात भारत दौरे पर पहुंचे। ब्लिंकन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों देशों के मंत्रियों के बीच 2+2 बैठक जारी है।

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा- भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने वाला देश है। अमेरिका शांत और समृद्ध इंडो-पैसेफिक के लिए भारत का सपोर्ट करता है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- ब्लिंकन के दौरे से भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
भारत और अमेरिका के बीच 2+2 बैठक हो रही है। इसमें भारत के विदेश मंत्री जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल हैं। - Dainik Bhaskarभारत-अमेरिका के बीच 2+2 बैठक शुरू होने से पहले जयशंकर से मिलते एंटनी ब्लिंकन।

2018 में शुरू हुई थी 2+2 बैठक
ये 5वीं बार है जब भारत और अमेरिका के बीच 2+2 डायलॉग हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 2+2 डायलॉग की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका लक्ष्य भारत-अमेरिका के बीच इंडो-पैसेफिक में रक्षा सहयोग बढ़ाना है।

रॉयटर्स के मुताबिक, एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान चीन और इंडो-पैसेफिक पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। इसके अलावा डिफेंस इक्विपमेंट को साथ मिलकर बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा अमेरिका से भारत को फाइटर जेट्स के इंजन और MQ-9 ड्रोन्स सप्लाई करने को लेकर भी बात होगी। साथ ही भारत में फाइटर जेट्स के इंजन और सेमीकंडक्टर बनाने जैसे मुद्दे भी चर्चा का विषय रहेंगे।

राजनाथ सिंह बोले- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रही दोस्ती
राजनाथ सिंह ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत और अमेरिका की दोस्ती मजबूत हो रही है। हमारी साझेदारी स्थिर और नियमों से चलने वाले इंडो-पैसेफिक क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। 2+2 बैठक में हम क्रॉस-कटिंग, रक्षा संबंधों और टेक्नोलॉजी एंड सप्लाई चेन कोलैबोरेशन पर बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच ट्रेड 200 अरब डॉलर से ज्यादा है। आज 2.70 लाख भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ते हैं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सितंबर में G20 समिट के लिए भारत आए थे। वहीं जून में PM मोदी अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए थे। तब भी दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Starlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
↑