देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

पुतिन ने बोरिस जॉनसन को धमकाया था:BBC डॉक्यूमेंट्री में पूर्व ब्रिटिश PM बोले- पुतिन ने कहा था मिसाइल अटैक में सिर्फ एक मिनट लगेगा

यूक्रेन जंग और पुतिन की धमकी के बारे में बोरिस जॉनसन ने BBC की डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया है। ये डॉक्यूमेंट्री आज रिलीज होगी।

Abhishek Raghuvanshi30 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बोरिस जॉनसन 2019 से अक्टूबर 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। पद पर रहते हुए ही उन्हें ये धमकी मिली। इस बात का खुलासा बोरिस जॉनसन ने BBC की नई डॉक्यूमेंट्री में किया है। ये डॉक्यूमेंट्री आज ब्रॉडकास्ट होगी।

इस डॉक्यूमेंट्री में बोरिस ने पुतिन के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया है। बोरिस ने बताया- 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले से पहले मेरी पुतिन के साथ फोन पर बात हुई थी। तब पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था- बोरिस मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मिसाइल अटैक से ऐसा करने में सिर्फ एक मिनट लगेगा।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
फरवरी 2022 में रूसी हमले से पहले बोरिस ने यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इसके बाद ही पुतिन ने बोरिस को फोन किया था।बोरिस जॉनसन नहीं चाहते थे कि पुतिन यूक्रेन पर हमला करें। उन्होंने कई बार पुतिन को रोकने की कोशिश की थी।ये फरवरी 2022 को हुए रूसी हमले से पहले ली गई बोरिस जॉनसन और जेलेंस्की की तस्वीर है। इस दौरान जॉनसन ने कहा था कि अगर रूस हमला करता है तो ब्रिटेन सरकार यूक्रेन की मदद करेगी।ये 10 अप्रैल 2022 की तस्वीर है। रूसी हमले के बाद बोरिस कीव पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन इस जंग में यूक्रेन को सपोर्ट करेगा।ये तस्वीर 24 अगस्त 2022 की है। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

बोरिस ने पुतिन को यूक्रेन पर हमले से रोका था
डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने बताया- यूक्रेन पर हमले से पहले मैंने पुतिन को समझाने की कोशिश की थी। पुतिन से कहा था कि यूक्रेन के नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आप ये बात जानते हैं।​

बोरिस ने पुतिन को चेताया भी था। जॉनसन ने कहा था- मैंने पुतिन को समझाने के साथ चेताया भी था। मैंने कहा था कि यूक्रेन पर हमले करने से आपका सामना NATO से सीधे तौर पर होगा। इस हमले से आप NATO से दूरी नहीं बना पाएंगे।

मेरी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, पुतिन मुझे घुमा रहे थे- बोरिस
डॉक्यूमेंट्री में जॉनसन ने कहा- पुतिन मेरी बातों को गंभीरता से नहीं सुन रहे थे। मुझे लगता है कि पुतिन बहुत ही आराम से बात कर रहे थे, लेकिन वो कुछ समझने तैयार नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि वो सिर्फ मेरी कोशिशों और मेरी बातों टाल रहे थे या घुमाने की कोशिश कर रहे थे।

PM रहते हुए बोरिस जॉनसन ने कई बार पुतिन को रोकने की कोशिश की

  • बोरिस जॉनसन ने हमले से पहले कई बार पुतिन को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुतिन नहीं माने। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई बार रूस का विरोध किया। हमले के 8 घंटे बाद ही उन्होंने रूस को जवाब देने की बात कही थी। जॉनसन ने कहा था- यूक्रेन में जो हो रहा है, वो उससे हैरान हैं। ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश रूस की कार्रवाई का निर्णायक जवाब देंगे।
  • हमले के अगले दिन बतौर प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए कहा था- पुतिन ने घरेलू नाकामी छिपाने के लिए जंग शुरू की है। पुतिन ने अपने हाथ यूक्रेन के मासूम लोगों के खून से रंग लिए हैं, यह दाग कभी साफ नहीं किए जा सकेंगे। हमने रूस के सभी बैंकों को अपने फाइनेंशियल सिस्टम से बाहर कर दिया है। अब रूस को हमले के नतीजे पता लगेंगे।

रूस ने ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन पर बैन लगाया था

बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री रहते हुए रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इसके जवाब में रूस ने ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन और विदेश सचिव लिज ट्रस समेत 10 ब्रिटिश डिप्लोमैट्स पर बैन लगा दिया था। प्रतिबंध के तहत ये लोग रूस में एंट्री नहीं कर सकते।

हमले के बाद 3 बार यूक्रेन गए बोरिस

रूस-यूक्रेन जंग क्यों?
दिसंबर 2021 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और NATO चीफ जेंस स्टॉल्टेन्बर्ग के बीच मीटिंग हुई। ब्रसेल्स की इस बैठक में यूक्रेन ने एक बार फिर वादा किया कि वो रूस के विरोध के बावजूद NATO जॉइन करेगा। पुतिन के विरोध की वजह यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति है। यूक्रेन का करीब 2,295 किलोमीटर लंबा बॉर्डर रूस के साथ है। यूक्रेन के NATO में शामिल होने से अमेरिका और सदस्य देशों की सैन्य गतिविधियां यहां बढ़ सकती हैं। इसे लेकर रूस खुद को खतरा महसूस हो रहा है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑