देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

जर्मन महिला ने अपनी हमशक्ल की हत्या की:अपनी मौत का नाटक रचना चाहती थी, इंस्टाग्राम पर अपने जैसी लड़की को ढूंढकर मार डाला

जर्मनी में 23 साल की एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी मौत का नाटक करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी हमशक्ल ढूंढी और उसकी हत्या कर दी। इस केस में जर्मनी पुलिस ने ‘द डोपलगैंगर मर्डर’ नाम दिया है।

Abhishek Raghuvanshi1 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जर्मनी में 23 साल की एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी मौत का नाटक करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी हमशक्ल ढूंढी और उसकी हत्या कर दी। इस केस में जर्मनी पुलिस ने ‘द डोपलगैंगर मर्डर’ नाम दिया है। यह मामला पिछले साल 16 अगस्त का है, जो अब सामने आया है।

इंस्टाग्राम पर ढूंढी अपने जैसे दिखने वाली कॉस्मेटिक ब्लॉगर
पुलिस ने बताया कि म्युनिख में रहने वाले शाहराबान के. नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बनाया और अपने जैसी दिखने वाली कई महिलाओं से संपर्क करेन की कोशिश की। कई प्रोफाइल्स तलाशने के बाद उसे एक कॉस्मेटिक ब्लॉगर का प्रोफाइल मिला।

खदीदजा नाम की यह ब्लॉगर अलजीरियाई नागरिक थी और आरोपी महिला के घर से करीब 160 किमी दूर रहती थी। दोनों के लंबे काले बाल थे और रंग भी लगभग एक-जैसा था। शाहराबान और उसके बॉयफ्रेंड शकीर के. ने खदीदजा से संपर्क किया और उसे कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट ऑफर किए। इसके बाद दोनों उसे लेने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि खदीदजा को लेकर म्युनिख लौटते वक्त दोनों ने एक जंगल में कार रोकी और खदीदजा को 50 बार चाकू घोंपा।

ऑटोप्सी और DNA टेस्ट में सामने आई सच्चाई
​​​​​​​शाहराबान ने अपने पति को बताया था कि वह अपने एक्स-हस्बैंड से मिलने जा रही है। जब वह काफी समय से नहीं लौटी तो उसके पैरेंट्स उसे ढूंढने निकले। डैन्यूब नदी के किनारे उन्हें शाहबारान की कार मिली, जिसकी पिछली सीट पर काले बालों वाली एक महिला का शव पड़ा था। उन्हें लगा कि यह उनकी बेटी का शव है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास उन्हें कई चाकू मिले और कार शकीर के फ्लैट के पास पार्क मिली। ऑटोप्सी और DNA टेस्ट रिपोर्ट में पता चला कि बॉडी शहराबान की नहीं बल्कि खदीदजा की है। पुलिस ने जांच के बाद शाहराबान और शकीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पारिवारिक कलह के चलते गायब होना चाहती थी, इसलिए उसने अपी मौत का नाटक रचा और इसके लिए अपनी हमशक्ली महिला को ढूंढकर उसका कत्ल कर दिया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑