देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

चीन-अमेरिका ने 8 महीने पहले लिखी इजराइल जंग की स्क्रिप्ट:ईरान-सऊदी समझौते के खिलाफ इजराइल को मान्यता दिलाना चाहता था US, इसी पर भड़का हमास

हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से अचानक हमला बोल दिया। हमास ने बताया कि इजराइल अल-अक्सा मस्जिद को अपवित्र कर रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने इस ऑपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5 हजार रॉकेट से अचानक हमला बोल दिया। हमास ने बताया कि इजराइल अल-अक्सा मस्जिद को अपवित्र कर रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने इस ऑपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया।

हमास ने भले ही इस मस्जिद को जंग की वजह बताया है, लेकिन असल में इसके पीछे की कहानी कुछ और है। हमास के इस हमले की स्क्रिप्ट 8 महीने पहले ही लिख दी गई थी। इसमें अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, ईरान और खुद इजराइल अहम किरदार हैं

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ नजर आ रहे हैं।

हमारा हमला उन अरब देशों को चेतावनी है जो इजराइल से दोस्ती बढ़ाने की फिराक में हैं।

7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद ये बात हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने कही। उनका इशारा सऊदी की तरफ था। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सऊदी भी इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है। सऊदी और इजराइल के बीच ये करार अमेरिका की मध्यस्थता से होना था।

दरअसल, अमेरिका मिडिल ईस्ट में चीन के बढ़ते असर को काउंटर करना चाहता था। इसके लिए उसने सऊदी और इजराइल को फोकस में रखा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक प्लान सऊदी और इजराइल की नजदीकियां बढ़ाना था, ताकि ईरान और सऊदी के बीच हुआ समझौता इतना मजबूत न हो जाए की इससे मिडिल ईस्ट में अमेरिका की पॉलिसी को नुकसान पहुंचने लगे।

इसके बाद वॉशिंगटन में अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जैक सुलिवन और मोसाद चीफ डेविन बार्निया के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में सिर्फ यह डिस्कस किया गया कि सऊदी अरब और इजराइल के डिप्लोमैटिक रिलेशन कैसे और कितने जल्द शुरू कराए जा सकते हैं।

27 जुलाई को वॉशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिकी NSA जैक सुलिवन अचानक सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने राजधानी रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से मुलाकात की है। दोनों के बीच चार राउंड बातचीत हुई। इस मीटिंग में सऊदी के तमाम टॉप ऑफिशियल्स भी मौजूद थे।

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सिओस के मुताबिक- इस मीटिंग का सिर्फ एक एजेंडा था कि सऊदी अरब को अब्राहम अकॉर्ड में शामिल किया जाए। इसी अकॉर्ड के तहत UAE और बहरीन समेत चार गल्फ कंट्रीज ने इजराइल को मान्यता दी थी और अब इन देशों को इजराइल की तरफ से बेहतरीन टेक्नोलॉजी और हथियार तक मिल रहे हैं। इजराइल और इन देशों के बीच ट्रेड रिलेशन भी काफी मजबूत हुए हैं।

बाद में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा- हम चाहते हैं कि सऊदी अरब इजराइल को मान्यता दे। इसके लिए हर मुमकिन कोशिश जारी है। प्रेसिडेंट बाइडेन भी यही बात कह चुके हैं। इजराइल के लिए सऊदी और सऊदी के लिए इजराइल अब जरूरी हो चुके हैं। अगस्त में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें आने लगीं कि अमेरिका सऊदी अरब और इजराइल में समझौता करवाने की कोशिश कर रहा है।

हमास ने हमला किया ईरान पर आरोप लगे
अमेरिका सऊदी और इजराइल के बीच कोई डील करा पाता उससे पहले ही हमास ने अटैक कर दिया। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि ईरान अगस्त से ही हमास के साथ मिलकर इस हमले की प्लानिंग कर रहा था।

खास बात ये है कि ये वही समय है जब अमेरिका ने इजराइल और सऊदी के बीच रिश्ते सामान्य कराने की पहल की थी। इससे साफ जाहिर होता है कि हमास अमेरिका और चीन ने मिडिल ईस्ट में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए जो समझौते करवाए, उसने ही हमास-इजराइल जंग की नींव रखी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
तुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
↑