देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

राऊ पंचायत में पहली बार हारी कांग्रेस बिजलपुर के वार्ड और पालदा ने भी नहीं दिया जीतू पटवारी का साथ।

इंदौर जिले की ग्रामीण सीट राऊ पर भी कांग्रेस को गहरा जख्म मिला है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक रहते हार गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi5 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इंदौर जिले की ग्रामीण सीट राऊ पर भी कांग्रेस को गहरा जख्म मिला है।
  • कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक रहते हार गए हैं।
  • सीट पर कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के बारे में दावा है कि आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारी है।

इंदौर। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यूं तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस को चौंका रहे हैं, लेकिन इंदौर जिले की ग्रामीण सीट राऊ पर भी कांग्रेस को गहरा जख्म मिला है। इस सीट पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायक रहते हार गए हैं। इस सीट पर कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के बारे में दावा है कि आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारी है। कांग्रेस को परिणाम पर भरोसा करने का कारण नहीं मिल रहा। दूसरी ओर, भाजपा इस सीट पर सबसे बड़ी जीत की कालर में जड़े सितारों की तरह नुमाइश के लिए इस्तेमाल करने में जुट गई है।

राऊ में भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार 35 हजार 522 वोटों से हुई। 2018 में इस सीट पर हार-जीत का अंतर छह हजार वोटों से भी कम का रहा था। बीते चुनाव में भी जीतू पटवारी के प्रतिद्वंद्वी के रूप में भाजपा के मधु वर्मा ही मैदान में थे। परिणाम आने से पहले ज्यादातर लोग मान रहे थे कि इस सीट पर हार-जीत का अंतर 10 हजार वोटों के भीतर ही रहेगा।
हालांकि जब परिणाम आए तो उसने सबको चौंका दिया। कुछ अनोखी बातें कांग्रेस को भी हैरान और परेशान कर रही हैं। विधानसभा सीट के माचला ग्राम पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस 196 वोटों से हार गई। कांग्रेस के कार्यकर्ता और पटवारी के लिए काम में जुटे लोग बता रहे हैं कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस को हार मिली है। करीब 1200 वोटों वाले क्षेत्र में वोटों की यह कमी कांग्रेस को विश्लेषण के लिए मजबूर कर रही है।

प्रतिद्वंद्वी का दावा एक से ज्यादा क्षेत्र
हालांकि भाजपा के विजयी प्रत्याशी मधु वर्मा की टीम दावा कर रही है कि इस क्षेत्र के साथ दो और कलारिया और राद्रा भी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कांग्रेस पहली बार हारी है। वर्मा के चुनाव संचालन की टीम में शामिल आशीष हार्डिया के अनुसार कलारिया और राद्रा नामक ग्रामीण पंचायतों में भी कांग्रेस 275 और 225 वोटों से हारी है।

दो-दो बूथों वाले इन गांवों में भी पहले कभी कांग्रेस नहीं हारी है। हालांकि पटवारी की टीम के अमित शर्मा भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कह रहे हैं कि सिर्फ माचला ऐसा क्षेत्र है जहां पहले कभी भी कांग्रेस नहीं हारी थी। शर्मा के अनुसार क्षेत्र के लोग अब भी कांग्रेस के साथ हैं।

माचला क्षेत्र के मतदाताओं को भी इस परिणाम पर भरोसा नहीं है। मतदाताओं की बात को नजरअंदाज करने की वजह भी नहीं दिखती। क्यों और क्या हुआ, इस बार आगे सब साफ हो जाएगा।

पालदा-बांक में उम्मीद टूटी
राऊ विधानसभा क्षेत्र में बांक क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल है और कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिलाने वाला माना जाता है। हालांकि भाजपा इस बार यहां लीड कम करने में कामयाब रही। बीते चुनाव के मुकाबले करीब तीन हजार की लीड भाजपा ने यहां कम कर दी। ऐसे में भाजपा के लिए यह बड़ी जीत का आधार बनी। दूसरी ओर इन चुनाव से ठीक पहले पालदा में भाजपा से दलबदल हुआ था।

क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले नेता दिनेश मल्हार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। हालांकि मल्हार के बूथ से भी भाजपा जीत गई। इसी तरह जीतू पटवारी के गृह वार्ड जो बिजलपुर के हिस्से और सामने शहरी हिस्से की कालोनियों से मिलकर बना है, उसमें भी कांग्रेस की हार हुई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑