RSS कार्यकर्ता और उसके परिवार को पीटा, VIDEO वायरल:पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर दर्ज किया कार्यकर्ता समेत 2 पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2023/09/WhatsApp-Video-2023-09-21-at-6.55.19-PM.mp4

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप लगाया है कि आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार के साथ बुरी तरह से एक अन्य परिवार ने मारपीट की। पुलिस ने कार्यकर्ता और उसके भाई को विवाद करने के मामले में थाने बैठा लिया। उन्होंने देर रात पुलिस को दूसरे पक्ष द्वारा अपनी पिटाई करने की बात कही।
वायरल वीडियो छत्रीपुरा के बालदा कॉलोनी का है। यहां कमलेश पाल अपने परिवार के साथ पड़ोसी परिवार के लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बुधवार देर रात यहां गाड़ी खड़ी करने की बात पर कमलेश की हरी सोनी और रामचंद्र सोनी से कहासुनी हो गई। इस दौरान सोनी परिवार इकट्‌ठा हुआ और कमलेश को बुरी तरह पीट दिया। इतना ही नहीं, सोनी परिवार के लोग थाने पहुंचे और कमलेश और उसके भाई को थाने में बंद करवा दिया।
पुलिस ने कमलेश नहीं सुनी, वीडियो भी नहीं देखा
कमलेश के परिवार के लोगों ने बताया वह करीब 30 साल से ज्यादा समय से बालदा कॉलोनी में रह रहे हैं। जबकि सोनी परिवार एक साल पहले ही इलाके में रहने आया है। वह आए दिन विवाद करते हैं। मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं की।
एक परिवार पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई
इस मामले में छत्रीपुरा टीआई अजय राजौरिया से वायरल वीडियो को लेकर बात की गई। उन्होंने बताया कि मामले में कमलेश पाल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version