इंदौर में गुटखे के झोले में मिला नवजात, ट्रेन में मिला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार रात रतलाम-महू डेमू ट्रेन में यह बच्चा मिला। अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
निर्मोही मां एक दिन के बच्चे को ट्रेन में छोड़ गई। बच्चा स्वस्थ है। जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एएसआइ अनवर खान के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे रतलाम-महू डेमू ट्रेन में यह बच्चा मिला। ट्रेन में चंद्रावतीगंज की सरपंच सपना बेरवे भी बैठी हुई थीं। सीट पर गुटखे का झोला रखा हुआ था। झोले को हिलता देख सपना को शंका हुई। उस सीट पर कोई यात्री भी नहीं था। सपना ने झोला देखा तो उसमें बच्चा खिलखिला रहा था। उन्होंने तत्काल पुलिसकर्मियों को बुलाया।
प्रधान आरक्षक ललिता पहले बच्चे को एमवाय अस्पताल ले गईं लेकिन यहां से उसे एमटीएच रवाना कर दिया। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Exit mobile version