6 साल से रेप, शादी से किया इंकार, FIR:पिता रिश्ता लेकर गए तो बोला- मेरी तो सगाई हो चुकी, पुलिस के पास गए तो ठीक नहीं होगा
इंदौर में एक युवती ने अपने परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पहचान का होने से 5 साल तक युवती को शादी की बात कर धोखा देता रहा। इस मामले में उसने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए।
इंदौर में एक युवती ने अपने परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पहचान का होने से 5 साल तक युवती को शादी की बात कर धोखा देता रहा। इस मामले में उसने कई बार युवती के साथ संबंध बनाए। युवती जब अपने घर से लापता हुई तो परिवार ने उसे ढूंढा। सच बताने पर युवती का परिवार आरोपी के घर रिश्ता लेकर पहुंच गया। युवक के परिवार ने दूसरी जगह सगाई होने की बात करते हुए शादी से इनकार कर दिया।
TI संतोष दूधी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 19 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मनीष पुत्र पूनम अर्चवाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि मनीष और वह एक ही समाज से है।
साल 2017 में मनीष के परिवार में एक शादी में गई थी। यहां दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान मनीष ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद मनीष ने उससे कहा कि घर कब मिलने आओगी। युवती ने कहा कि जब कहो तब मिल लेंगे। अप्रैल 2018 में मनीष ने युवती को जरूरी बात करने का बहाना बनाकर घर आने के लिए कहा।
युवती जब मनीष से मिलने उसके घर पहुंची तो मनीष ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान युवती ने मनीष को रोका कि हमारी शादी नही हुई है, तो मनीष ने यह कहते हुए टाल दिया कि हम एक ही कास्ट के हैं, जल्दी शादी कर लेंगे और जबरदस्ती संबंध बनाए।
होटल में बुलाकर कई बार किया रेप
युवती ने बताया कि मनीष ने इस दौरान उसे कई बार अलग-अलग होटल में बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। 20 फरवरी 2023 को मनीष का मोबाइल पर कॉल आया। उसने उज्जैन के त्रिवेणी शनि मंदिर के पास स्थित होटल नक्षत्र में मिलने बुलाया। बोला दोनों शादी करेंगे। उसकी बातों में आकर वह मनीष से मिलने पहुंची।
यहां बातों में लगाकर उसने फिर संबंध बनाए। इस दौरान मनीष ने कहा कि अभी माता-पिता शादी को लेकर राजी नही है। जिसमें कुछ समय लगेगा। युवती ने मनीष से गुस्से में कहा कि अगर वह शादी नहीं करेगा तो वह सुसाइड कर लेगी। इसके बाद होटल से निकलकर युवती ओंकारेश्वर चली गई।
माता-पिता करते रहे कॉल
युवती के घर से अचानक लापता होने के चलते उसके माता-पिता कॉल करते रहे। परिवार के लोग भी उसे ढूंढने लगे। इस दौरान मनीष ने युवती को कॉल किया। उसने कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। इसके बाद मनीष ने शाम को ओंकारेश्वर से लाकर इंदौर छोड़ा।
रात को जब युवती घर पहुंची तो परिवार ने घर छोड़ने का कारण पूछा। तब युवती ने मनीष के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद युवती के पिता ने उसे भरोसा दिलाया कि वह घबराए नहीं मनीष के घर जाकर उसके माता-पिता से बात करेंगे।
12 मार्च को युवती के माता-पिता मनीष के घर पहुंचे। मनीष के परिवार को पूरी बात बताई। जिसमें उन्होंने शादी की बात से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि बेटे की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी है। बाद में मनीष ने मोबाइल पर कॉल कर धमकाया कि अगर वह उसके खिलाफ थाने गए तो परिवार को जान से खत्म कर देगा। इसके बाद मामले में अगले दिन थाने में लिखित शिकायत की गई।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 12 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 2 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 2 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 2 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 2 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 8 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 8 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 9 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 9 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 9 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 10 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 10 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 12 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 22 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 22 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 22 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 22 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 23 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 23 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 23 दिन पहले