इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मैं पुलिस में सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिसमें मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर बताया जा रहा है जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने के साथ ही 10000 रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है।
इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी निखिल खलसे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। इधर मृतक निखिल के स्वजन ने आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग की है। जिसके चलते उन्होंने चौराहे पर शव ले जाकर नाराजगी भी जताई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी के अवैध निर्माण की जानकारी निकालने के लिए इंदौर नगर निगम को पत्र लिखा गया है। वही पुलिस ने हर्ष चौधरी, चिराग कटारिया, सहित दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है की निखिल खलसे हत्याकांड ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी है। आरोपित खुलेआम इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते रहे और किसी ने ध्यान नहीं दिया। वही आरोपियों ने दो साल पूर्व बाणगंगा थाना क्षेत्र में गौरव और अर्पित की राहुल वास्कले, सूरज ठाकुर, मोगली, भूरा आदि ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड में मंगेश श्रीकांत भी षड्यंत्र का आरोपी था। इस दौरान निखिल आरोपी मंगेश की जमानत करवाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी इससे गुस्सा थे। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाकर डालते थे। हथियारों का प्रदर्शन कर बदला लेने की धमकी देते थे। कुछ दिनों पूर्व निखिल के घर में चाकू लेकर भी घुसे थे। इसकी शिकायत हीरानगर थाना में की गई थी।
