जमीन विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ झुम्मा झटकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद सामने आया है, जमीन के विवाद में दो पक्षों के साथ पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ जुम्मा झटकी हुई है। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हीरा नगर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था, जिसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे, इस दौरान वहां पर विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे भी चलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि घटना का विवाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा है, जिसके चलते मामले में पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस विवाद से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन फरियादी आनंद चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष जितेंद्र और लीलाधर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version