छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल केबिन देने वाले कैफे के खिलाफ शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में लगातार कुछ लोगों के द्वारा अश्लीलता फैलाई जा रही है तो वहीं विभिन्न हिंदूवादी संगठन लगातार अश्लीलता फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं इसी कड़ी में पिछले दिनों इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक वीडियो संबंधित रेस्टोरेंट का वायरल हुआ था जिसमें कपल सीटिंग के नाम पर अलग-अलग तरह की व्यवस्था की जाती थी जब पूरे ही मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

बता देते सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था जिसमें एक युवती युवक को किस देने के लिए प्राइवेट जगह तलाश रही थी तो वही वीडियो के आखिरी में युवती को युवक इंदौर के छत्रीपुरा स्थित रेस्टोरेंट में ले जाती है जहां पर कपल सिटिंग के 99 रुपए लिए जा रहे थे और वहां बैठकर सब कुछ किया जा सकता था और इसे सोशल मीडिया पर काफी अश्लील तरह से पेश किया गया था इस पूरे मामले में जब हिंदूवादी संगठनों को जानकारी लगी तो उन्होंने पूरे मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की मामले में पुलिस ने दीपेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है वहीं कपल सिटिंग के नाम पर यहां पर युवकों और युवतियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही थी और उसका चार्ज मात्र 99 लिया जा रहा था इस दौरान युवक युवती रेस्टोरेंट में बैठकर कई अश्लील कार्य भी कर सकते थे यह भी सुविधा रेस्टोरेंट्स द्वारा उपलब्ध कराई थी फिलहाल पूरे ही मामले में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ तो हिंदूवादी संगठनों को पूरे मामले की जानकारी लगी और उसके बाद पुलिस को शिकायत की गई वहीं पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो शेयर करने वाले दीपेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में जिस व्यक्ति का रेस्टोरेंट है उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version