इन्दौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है इसी कड़ी में इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवती ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,वही बताया जा रहा है कि युवती सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कालजे में पढ़ाई करने जाती थी और उस दौरान क्षेत्र में रहने वाला युवक अमन खटीक उसे लगातार परेशान कर रहा था और उसकी शिकायत भी युवती ने सेंट्रल कोतवाली पुलिस को की लेकिन इस दौरान पुलिस ने कोई करवाई नही की और उसके बाद परेशान होकर युवती ने इस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पूरे ही मामले में एमजी रोड पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं पुलिस ने मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और लगातार जांच पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है लेकिन इंदौर क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
