हत्याकांड मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों छोटी सी बात को लेकर साथ में ही रहने वाले एक युवक ने हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था इस पूरे मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले बल्ले से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार देने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कल परिजनों ने शव रख विजयनगर थाने का घेराव भी किया था और विजयनगर पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे अतः पुलिस ने इस पूरे मामले में आनन-फानन में ऋषभ, नीरज और कपिल नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है तो वहीं प्रारंभिक पूछताछ में इस बात की जानकारी पुलिस को हाथ लगी है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है वही ही आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक आशुतोष को विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एक खुले मैदान में बुलाया और यहां पर शराब पीने के लिए बैठे इसी दौरान पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ और उस दौरान आरोपियों ने अपने पास मौजूद बल्ले से पीट-पीटकर मृतक को मौत के घाट उतार दिया जलालपुर ही मामले में पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

Exit mobile version