शासकीय पैसों का गबन करने वाले मिलाप चौहान सवा करोड़ की राशि रिकवर कार्यवाही जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में रहकर लेखा-जोखा अधिकारी मिलाप चौहान को लेकर जांच जारी है, अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि अब तक करीब 50 ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची पुलिस को FIR के लिए दी गई है जिनके खाते में शासकीय राशि ट्रांसफर की गई है।

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में रहकर करीब 8 करोड़ रुपए की राशि का गबन करने वाले बाबू मिलाप चौहान को लेकर जांच जारी है। ADM राजेश राठौर ने रेसीडेंसी स्थित आज बताया कि कलेक्टर कार्यालय में जो चालान फेल हो जाते हैं, उनका दुरुपयोग करके मिलाप चौहान और उसके साथियों ने करोड़ों की राशि का गबन किया, लेखा जोखा विभाग में रहकर शासकीय पैसों का गबन करते हुए उसने खुद के खाते और परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर की, मामले में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने इस गबन के सामने आने के तुरंत बाद मिलाप चौहान को निलंबित कर दिया था, वही मामले की जांच अब भी जारी है। एडीएम राजेश राठौड़ की माने तो जांच में अब तक 29 लोगों पर FIR दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं 21 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खातों में गलत तरीके से शासकीय राशि ट्रांसफर की गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 8 करोड रुपए की राशि का गबन सामने आ चुका है। जिसमें लगभग सवा करोड़ की राशि रिकवर भी की जा चुकी है, वही बाकी राशि किस तरह से रिकवर हो इसको लेकर भी कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version